[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में प्रधान के पांच पद अनारक्षित:14 में से 5 महिलाओं के लिए रिजर्व, पंचायत समिति के 45 वार्ड एससी के लिए आरक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में प्रधान के पांच पद अनारक्षित:14 में से 5 महिलाओं के लिए रिजर्व, पंचायत समिति के 45 वार्ड एससी के लिए आरक्षित

झुंझुनूं में प्रधान के पांच पद अनारक्षित:14 में से 5 महिलाओं के लिए रिजर्व, पंचायत समिति के 45 वार्ड एससी के लिए आरक्षित

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के साथ चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान के 14 पदों का आरक्षण तय हुआ है। इनमें एससी के 2, ओबीसी के 2 और अनारक्षित वर्ग के 10 पद हैं। एससी में 1 और ओबीसी में दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनारक्षित वर्ग में 5 महिला और 5 ओपन सीटें हैं। इस तरह प्रधान पदों में कुल 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं।

24 सितंबर को 389 ग्राम पंचायतों की लॉटरी

पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। अब 24 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर के पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। जिले की 389 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाएगी।

14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण

लॉटरी के माध्यम से जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया है।

पंचायत समिति सदस्य- धोद

पंचायत समिति प्रधान पद के लिए आरक्षित वर्ग
खेतड़ी एससी
सिंघाना  एससी महिला
मण्डावा ओबीसी
गुड़ागौड़जी ओबीसी महिला
चिड़ावा, पिलानी, गोठड़ा,  बबाई, नवलगढ़ अनारक्षित
झुंझुनूं, अलसीसर, सूरजगढ़, उदयपुरवाटी, बुहाना अनारक्षित महिला
जिले में जिला परिषद के 41 निर्वाचन क्षेत्र तथा 14 पंचायत समितियों के कुल 248 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इस प्रकार पंचायत समिति सदस्य पदों के सभी 248 निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण निर्धारित किया गया। जिला परिषद के 41 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी अलग से वर्गवार आरक्षण लॉटरी की गई।

पंचायत समिति वार निर्वाचन क्षेत्र का आरक्षण
1. पंचायत समिति अलसीसर — 19 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित महिला: 1, 5, 7, 8, 12, 15
– अनारक्षित: 3, 4, 6, 10, 17, 19
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 2, 9
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 11
– अनुसूचित जाति: 13, 14
– अनुसूचित जाति महिला: 16, 18

2. पंचायत समिति मण्डावा — 15 निर्वाचन क्षेत्र
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 1
– अनारक्षित महिला: 2, 6, 7, 8, 13
– अनारक्षित: 3, 4, 12, 15
– अनुसूचित जाति: 5, 9
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 10, 14
– अनुसूचित जाति महिला: 11

3. पंचायत समिति गोठड़ा — 17 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित महिला: 1, 2, 7, 12, 15, 16
– अनारक्षित: 3, 4, 6, 13, 14
– अनुसूचित जाति: 5
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 8
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 9, 17
– अनुसूचित जनजाति: 10
– अनुसूचित जाति महिला: 11

4. पंचायत समिति गुढ़ागौड़जी — 23 निर्वाचन क्षेत्र
– अनुसूचित जनजाति: 1
– अनारक्षित महिला: 2, 4, 14, 15, 16, 18, 19
– अनारक्षित: 3, 7, 9, 12, 13, 17, 20
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 5, 10
– अनुसूचित जाति: 6, 11
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 8, 22
– अनुसूचित जाति महिला: 21, 23

5. पंचायत समिति उदयपुरवाटी — 17 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित महिला: 1, 2, 3, 6, 11, 17
– अनारक्षित: 4, 8, 10, 13, 16
– अनुसूचित जनजाति: 5
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 7, 14
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 9
– अनुसूचित जाति महिला: 12
– अनुसूचित जाति: 15

6. पंचायत समिति सिंघाना — 15 निर्वाचन क्षेत्र
– अनुसूचित जाति महिला: 1
– अनुसूचित जाति: 2, 3
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 4, 8
– अनारक्षित महिला: 5, 6, 9, 12, 14
– अनारक्षित: 7, 10, 13, 15
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 11

7. पंचायत समिति बुहाना — 17 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित महिला: 1, 3, 9, 10, 13, 17
– अनारक्षित: 2, 6, 7, 12, 14
– अनुसूचित जाति: 4, 11
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 5, 16
– अनुसूचित जाति महिला: 8
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 15

8. पंचायत समिति खेतड़ी — 21 निर्वाचन क्षेत्र
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 1, 13
– अनारक्षित: 2, 3, 6, 8, 12, 17, 20
– अनुसूचित जाति: 4, 5
– अनारक्षित महिला: 7, 9, 10, 14, 15, 16, 18, 19
– अनुसूचित जाति महिला: 11
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 21

9. पंचायत समिति बबाई — 17 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित महिला: 1, 7, 10, 12, 15, 16
– अनारक्षित: 2, 3, 6, 14, 17
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 4
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 5, 8
– अनुसूचित जाति: 9
– अनुसूचित जाति महिला: 11
– अनुसूचित जनजाति: 13

10. पंचायत समिति झुंझुनूं — 19 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित महिला: 1, 3, 6, 10, 17, 19
– अनारक्षित: 2, 11, 12, 13, 14
– अनुसूचित जाति: 4, 5
– अनुसूचित जाति महिला: 7, 16
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 8
– अनुसूचित जनजाति: 9
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 15, 18

11. पंचायत समिति चिड़ावा — 19 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित: 1, 2, 4, 8, 10, 12
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 3, 17
– अनारक्षित महिला: 5, 6, 7, 9, 15, 19
– अनुसूचित जाति: 11, 16
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 13
– अनुसूचित जाति महिला: 14, 18

12. पंचायत समिति सूरजगढ़ — 15 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित महिला: 1, 8, 11, 14
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 2
– अनुसूचित जाति: 3, 9
– अनारक्षित: 4, 5, 7, 13
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 6, 12
– अनुसूचित जाति महिला: 10, 15

13. पंचायत समिति नवलगढ़ — 17 निर्वाचन क्षेत्र
– अनुसूचित जाति महिला: 1
– अनुसूचित जाति: 2, 9
– अनारक्षित महिला: 3, 5, 6, 10, 12, 15
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 4
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 7, 17
– अनारक्षित: 8, 11, 13, 14, 16

14. पंचायत समिति पिलानी – 17 निर्वाचन क्षेत्र
– अनारक्षित: 1, 6, 9, 14, 17
– अनारक्षित महिला: 2, 7, 8, 11, 15
– अनुसूचित जाति महिला: 3, 5
– अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: 4
– अनुसूचित जाति: 10, 16
– अन्य पिछड़ा वर्ग: 12, 13

जिला परिषद के 41 निर्वाचन क्षेत्रों का भी आरक्षण निर्धारित

पंचायत समिति सदस्य पदों के साथ जिला परिषद के 41 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी वर्गवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। इनमें अनारक्षित महिला वर्ग के लिए जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र 1, 3, 4, 6, 8, 11, 12, 14, 20, 22, 23, 39 एवं 40 निर्धारित किए गए हैं। अनारक्षित वर्ग में 5, 9, 15, 17, 19, 21, 24, 25, 30, 32, 33 एवं 41 शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18, 26, 29 एवं 31, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10, 16, 27 एवं 35, अनुसूचित जाति के लिए 7, 28, 34 एवं 38, अनुसूचित जाति महिला के लिए 2, 36 एवं 37 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 13 निर्धारित किया गया है।

Related Articles