[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजोता की दिव्या ने जीता स्वर्ण, चेतना ने रजत पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजोता की दिव्या ने जीता स्वर्ण, चेतना ने रजत पदक

शूटिंग में राजोता की बेटियों का शानदार प्रदर्शन: दिव्या सैनी ने जीता स्वर्ण, चेतना ने रजत पदक

खेतड़ी : शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित 70वीं जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में एमकेएम पब्लिक स्कूल राजोता की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

19 वर्ष आयु वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा दिव्या सैनी ने शानदार निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष आयु वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा चेतना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सचिव डॉ. अमित मेहरड़ा ने दोनों विजेता छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने विजेता छात्राओं और पूरे विद्यालय परिवार को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संस्था प्रधान डॉ. मोहित सक्सेना, खेल प्रशिक्षक दीपक कुमार सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। विद्यालय परिवार की ओर से विजेता छात्राओं का स्वागत कर उनका मुंह मीठा कराया गया।

Related Articles