सिंघाना नगरपालिका में रचना पूनिया वाइस चेयरमैन निर्वाचित: अनिता सैनी को 3 वोट से हराया, 19 पार्षदों ने दिया समर्थन
सिंघाना नगरपालिका में रचना पूनिया वाइस चेयरमैन निर्वाचित: अनिता सैनी को 3 वोट से हराया, 19 पार्षदों ने दिया समर्थन
सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका में मंगलवार को वाइस चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड नंबर 12 की पार्षद रचना पूनिया निर्वाचित हुईं। उन्होंने वार्ड नंबर 24 की पार्षद अनिता सैनी को तीन मतों से हराया। रचना पूनिया को 19 और अनिता सैनी को 16 मत मिले।
नगरपालिका के सभी 35 निर्वाचित पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव के लिए रचना पूनिया और अनिता सैनी ने नामांकन दाखिल किया था। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतगणना की गई, जिसमें रचना पूनिया को 19 तथा अनिता सैनी को 16 मत प्राप्त हुए। सहायक रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल बिजारणियां ने रचना पूनिया को विजेता घोषित किया।

समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न
रचना पूनिया के वाइस चेयरमैन निर्वाचित होने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने खुशी जताई और जीत का जश्न मनाया। चुनाव के दौरान नगरपालिका परिसर में पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
कांग्रेस की पिंकी सैनी पहले ही बन चुकी हैं चेयरमैन
सिंघाना नगरपालिका में कांग्रेस की पिंकी सैनी चेयरमैन निर्वाचित हो चुकी हैं। अब वाइस चेयरमैन पद पर रचना पूनिया के निर्वाचित होने के बाद नगरपालिका के दोनों प्रमुख पदों पर निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय हो गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395942


