[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, विकास कार्य समय पर पूरा करने को कहा

सीकर : अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग और संपर्क पोर्टल से संबंधित लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। नगर परिषद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के लंबित कार्यों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री बजट घोषणा, लाडो योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में अनुसूचित जाति वर्ग के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।

पात्र लाभार्थियों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ

भावना शर्मा ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों में आवश्यक स्वीकृतियां जारी करने और पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘कर्मभूमि से मातृभूमि’ अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, हरियालो राजस्थान, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और अमृत योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप काम करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने तथा विकास कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी ताराचंद बंजारा, अधीक्षण अभियंता एवीवीएनएल सुभाष देवन्दा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी चुन्नी लाल, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र यादव, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, संयुक्त निदेशक डीओआईटी सत्यनारायण चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles