छापर नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं भाजपा की इंदिरा पारीक:समर्थन में 15 वोट पड़े; समर्थकों ने जताई खुशी
छापर नगरपालिका उपाध्यक्ष बनीं भाजपा की इंदिरा पारीक:समर्थन में 15 वोट पड़े; समर्थकों ने जताई खुशी
छापर : छापर में मंगलवार को नगरपालिका परिसर में पालिका उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। भाजपा की तरफ से इंदिरा पारीक और कांग्रेस की तरफ से ओमप्रकाश कांटीवाल ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। 25 वार्डों के नए पार्षदों ने वोट डाले, जिसके बाद वोटों की गिनती हुई। भाजपा की इंदिरा पारीक को 15 पार्षदों के वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश कांटीवाल के समर्थन में 10 पार्षदों ने मतदान किया। इस तरह भाजपा की इंदिरा पारीक ने 5 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर पालिका उपाध्यक्ष का पद अपने नाम किया। निर्वाचन अधिकारी ने नई पालिका उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया और पद की शपथ दिलाई।


इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमसुखी जांगिड़, समाजसेवी अमित मोदी, जयराम जांगिड़, पार्षद नारायण यादव, ममता स्वामी, ज्योति फूलभाटी, रामकन्या नाई, प्रिया दूधोड़िया, श्रवण माली, मोनिका सैन, किसनलाल सारड़ा, विमला देवी नाई, सपना स्वामी, चंचल गर्ग और मनोज इशराम मौजूद रहे। इनके अलावा राकेश ढेनवाल, पार्थराज सोनी, दिलीप गर्ग, किशनलाल मेघवाल, किशन अग्रवाल, अनिल सैनी, आशुराम जाट, रामलाल ढीकिया, सुरेंद्र नाई, प्रकाश दर्जी और जनार्दन नाई समेत कई लोगों ने पालिका उपाध्यक्ष का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395504


