सरदारशहर में कांग्रेस की अपसाना बानो उपसभापति बनीं:भाजपा के मदन औझा को 6 वोट से हराया, NOTA को भी मिला एक वोट
सरदारशहर में कांग्रेस की अपसाना बानो उपसभापति बनीं:भाजपा के मदन औझा को 6 वोट से हराया, NOTA को भी मिला एक वोट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद में मंगलवार को उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस की अपसाना बानो ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 40 से पार्षद चुनी गईं अपसाना बानो को 30 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी मदन औझा को 24 वोट मिले। एक वोट NOTA को गया। अपसाना बानो ने 6 वोट से चुनाव जीता। नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपसभापति अपसाना बानो का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।
परिषद में भाजपा के 25, कांग्रेस के 22 पार्षद
55 वार्ड वाली नगर परिषद के हालिया चुनाव में भाजपा के 25, कांग्रेस के 22 और 8 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। परिषद में बहुमत के लिए 28 वोट जरूरी हैं। उपसभापति चुनाव में निर्दलीय पार्षदों के रुख को लेकर भी नजरें थीं। अपसाना बानो को 30 वोट मिलने से उन्हें कांग्रेस के 22 पार्षदों के अलावा अन्य पार्षदों का भी समर्थन मिला।
भाजपा के एक पार्षद का वोट नहीं मिला
भाजपा के 25 पार्षदों के बावजूद उसके प्रत्याशी मदन औझा को 24 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 30 वोट मिले। ऐसे में चुनाव के बाद भाजपा खेमे में क्रॉस वोटिंग की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि किस पार्षद ने किसके पक्ष में मतदान किया, यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है।
सभापति पद भाजपा के पास, उपसभापति कांग्रेस का
इससे पहले नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में भाजपा की अनिता टाक ने कांग्रेस की मौनिका सैनी को 9 वोट से हराकर सभापति पद जीता था। अब उपसभापति पद पर कांग्रेस की अपसाना बानो की जीत के बाद नगर परिषद में सभापति और उपसभापति के पद अलग-अलग दलों के पास हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395591


