रामादेवी नायक की जीत पर भव्य स्वागत, फलों से तौला
वार्ड 22 से कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद का ढोल-नगाड़ों के साथ अभिनंदन, सर्व समाज के लोगों ने जताई खुशी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 22 से कांग्रेस की नवनिर्वाचित पार्षद रामादेवी नायक की जीत के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जब रामादेवी नायक अपने वार्ड में पहुंचीं तो क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। वार्ड को झंडों और गुब्बारों से सजाया गया था।
स्वागत कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने रामादेवी नायक को फूल-मालाएं पहनाकर तथा गुलाल लगाकर अभिनंदन किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षद रामादेवी नायक और उनके पति रामेश्वर प्रसाद नायक, पूर्व मनोनीत पार्षद, को फलों से तौला गया। वहीं वार्डवासियों की ओर से लड्डुओं से भी तौलकर खुशी जताई गई।

कार्यक्रम में सर्व समाज एवं नायक समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. बीएल नायक, मैनपाल नायक, इनायत अली, मोहिद्दीन खान, हवा सिंह नायक, कानाराम नायक, विक्रम नायक, जाकिर, बशीर खान, इकबाल खान, अदरीश खिलजी, पीरू जी, आजम कुरैशी, शाहरुख, शमशेर खान, जहीर खान, मेजर खान, सहीराम नायक, जगदीश नायक, मदनलाल नायक, संजय, बबलू, टिकुराम नायक, किशन लाल नायक, श्यामलाल नायक, हीरालाल नायक, रफीक, कैलाश सैनी, संजय गुर्जर, प्रमोद नायक, राहुल नायक, कन्हैया लाल नायक, आबिद खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बोलीं रामादेवी- जीत वार्ड के हर नागरिक की
सभा को संबोधित करते हुए रामादेवी नायक ने सभी मतदाताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि वार्ड संख्या 22 के प्रत्येक नागरिक की है, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया है। उन्होंने वार्ड में पानी, बिजली, सड़क और साफ-सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए काम करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में तौले गए फलों को स्थानीय बच्चों और जरूरतमंद लोगों में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2395211


