चूरू नगर परिषद में भाजपा के ओमप्रकाश इंदौरिया बने उपसभापति
कांग्रेस के लीलाधर चुलेट को 9 वोट से हराया, इंदौरिया को 34 और चुलेट को मिले 25 वोट; जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद चूरू में मंगलवार को हुए उपसभापति पद के चुनाव में भाजपा के वार्ड 60 के पार्षद ओमप्रकाश इंदौरिया (सैनी) ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर चुलेट को 9 वोटों से हराया। इंदौरिया को 34 वोट मिले, जबकि चुलेट के खाते में 25 वोट आए। कांग्रेस का एक वोट निरस्त हो गया।
उपसभापति पद के लिए मंगलवार दोपहर 2 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश इंदौरिया को 34 और कांग्रेस प्रत्याशी लीलाधर चुलेट को 25 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
निर्वाचन अधिकारी श्वेता कोचर एवं एसडीएम धीरज झाझड़िया ने नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इंदौरिया को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इंदौरिया को बधाई देते हुए कहा कि नगर परिषद में उपसभापति का चुनाव विकास और जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी पार्षदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर चूरू शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि चूरू के विकास के लिए नगर परिषद और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने शहर की मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, नाली और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
नवनिर्वाचित सभापति विनय गोयनका ने कहा कि नगर परिषद की पूरी टीम मिलकर शहर के विकास को नई गति देने का प्रयास करेगी। शहर की समस्याओं का समयबद्ध समाधान परिषद की प्राथमिकता रहेगी।
नवनिर्वाचित उपसभापति ओमप्रकाश इंदौरिया ने चुनाव में समर्थन देने वाले पार्षदों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर चूरू शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, राधेश्याम चोटिया, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, चंद्रप्रकाश शर्मा, रजत शर्मा, बाबू इस्माईल, मनोज गढ़वाल, सुनील ढाका सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2394983


