ठरड़ा के बाबा रामदेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे:भादवा सुदी दशमी मेले में दर्शन कर लिया आशीर्वाद, दो दिवसीय मेले में हुई खास व्यवस्थाएं
ठरड़ा के बाबा रामदेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे:भादवा सुदी दशमी मेले में दर्शन कर लिया आशीर्वाद, दो दिवसीय मेले में हुई खास व्यवस्थाएं
सुजानगढ़ : भादवा सुदी दशमी पर ठरड़ा के प्राचीन बाबा रामदेव मन्दिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुजानगढ़ सहित आसपास के पचास गांवों के साठ हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कई पैदल यात्रियों ने निशान चढ़ाए। वहीं कई भक्त डीजे के साथ पहुंचे।
व्यवस्थापक ताराचन्द स्वामी ने बताया दो दिवसीय मेले को लेकर बाबा रामदेव सेवा समिति ने सभी व्यवस्थाएं की। रविवार की रात रामकुमार एंड पार्टी द्वारा जागरण का आयोजन हुआ। राजेन्द्र खाखोलिया की ओर से प्रसाद का आयोजन हुआ।
सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। शाम को मन्दिर परिसर और बाहर श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग गई। बाबूलाल सैनी की तरफ से 24 घंटे का चाय, ज्यूस, शिकंजी आदि का भंडारा लगाया गया। अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह राठौड़, पुजारी मंगतूराम गुर्जर सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2389792


