[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी की टीम ने पलसाना को 11-6 से हराया:70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 मुकाबले खेले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी की टीम ने पलसाना को 11-6 से हराया:70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 मुकाबले खेले गए

खाटूश्यामजी की टीम ने पलसाना को 11-6 से हराया:70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन 16 मुकाबले खेले गए

पलसाना : पलसाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लढाना में 70वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता चल रही है। इसके दूसरे दिन 17-19 वर्षीय छात्रा वर्ग सहित दोनों वर्गों में कुल 16 मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटूश्यामजी और महात्मा गांधी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलसाना के बीच एक मैच हुआ। इसमें खाटूश्यामजी की टीम ने पलसाना की टीम को 11-6 से हराया।

खाटूश्यामजी की टीम की ओर से मनीषा कुमारी कुमावत ने सबसे ज्यादा 8 गोल किए। गुड्डू रैगर ने 2 गोल और डिंपल शर्मा ने 1 गोल कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम की जीत पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटूश्यामजी के संस्था प्रधान बनवारी लाल कुमावत, महिला टीम प्रभारी व्याख्याता प्रियंका और दलाधिपति व्याख्याता लोकेश भाटी ने खुशी जताई। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाया।

विद्यालय की टीम के साथ आए कोच वीरेंद्र सैन, राजेंद्र वर्मा, नीरज कुमावत और आरती डेनवाल ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। निर्णायक मंडल के सदस्य पीटीआई मुकेश किलानिया ने मनीषा कुमारी कुमावत के 8 गोल करने के प्रदर्शन की तारीफ की। प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और टीम भावना का अच्छा प्रदर्शन किया। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

Related Articles