सूरजगढ़ में वीर तेजाजी का बलिदान दिवस मनाया:तेजाजी के जीवन पर हुई चर्चा, बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया
सूरजगढ़ में वीर तेजाजी का बलिदान दिवस मनाया:तेजाजी के जीवन पर हुई चर्चा, बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के वीर तेजाजी विकास संस्थान कार्यालय में वीर तेजाजी का शहादत दिवस मनाया गया। यह आयोजन प्राचार्य मोतीलाल डिग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर तेजाजी के चित्र पर फूल चढ़ाकर और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। उनके विचारों पर एक विचार गोष्ठी भी हुई।
वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने तेजाजी के जीवन, गो भक्ति, समाज के प्रति समर्पण और वचन पालन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने लोगों से तेजाजी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। वीर तेजाजी लाच्छा गुर्जरी की गायों को डाकुओं से बचाने के लिए शहीद हो गए थे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन कृष्ण बेनीवाल ने किया। इस मौके पर मंजू गुर्जर, युवा नेता यश डैला, सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त लुनायच, युवा नेता रौनक चौधरी, पूर्व कैशियर बाबुलाल बड़गुजर, पूर्व व्याख्याता मोहनलाल मान, श्रीराम ठोलिया, पूर्व व्याख्याता विनोद गैनन, पूर्व प्रधानाध्यापक राजपाल फोगाट, पूर्व अध्यापक जगतसिंह खरड़िया, पूर्व व्याख्याता विजय भालोठिया, जुगल किशोर पहाड़िया, राजकुमार बड़गुजर, बबलू जांगिड़ और संजय खाण्डा सहित कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2389789


