[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाय को बचाने में नाले में उतरी कार:50 मीटर तक चली, खाखी धाम मंदिर गेट के पास हादसा; ड्राइवर सुरक्षित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाय को बचाने में नाले में उतरी कार:50 मीटर तक चली, खाखी धाम मंदिर गेट के पास हादसा; ड्राइवर सुरक्षित

गाय को बचाने में नाले में उतरी कार:50 मीटर तक चली, खाखी धाम मंदिर गेट के पास हादसा; ड्राइवर सुरक्षित

खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा में सोमवार दोपहर निजामपुर-खेतड़ी मुख्य सड़क पर कार गाय को बचाने के चक्कर में नाले में उतर गई। यह हादसा खाखी धाम मंदिर गेट के पास हुआ। कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं। लोगों ने बताया कि खेतड़ी की ओर से आ रही कार दोपहर करीब 2:30 बजे गाय को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे उतर गई। कार सड़क से उतरकर वन विभाग की दीवार के सहारे बने नाले में करीब 50 मीटर तक चली गई और फिर रुक गई।

कार छोटे पेड़-पौधों को तोड़ते हुए आगे बढ़ी, लेकिन किसी बड़ी रुकावट से नहीं टकराई। इसके बाद दोनों सवार सुरक्षित कार से बाहर निकल आए। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। बताया जा रहा है कि यह कार अशोक नगर के निवासी की है। हादसे में कार का आगे का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वाहन को नाले से बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाने को लेकर फोन पर बातचीत चल रही थी। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।

Related Articles