मंड्रेला की पहली पालिकाध्यक्ष बनीं परबिन बानो: 16 वोट लेकर दर्ज की जीत, 35 साल के राजनीतिक इंतजार के बाद हाजी अब्दुल अजीज खान के परिवार को मिली सफलता
मंड्रेला की पहली पालिकाध्यक्ष बनीं परबिन बानो: 16 वोट लेकर दर्ज की जीत, 35 साल के राजनीतिक इंतजार के बाद हाजी अब्दुल अजीज खान के परिवार को मिली सफलता
मंड्रेला : नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी परबिन बानो पत्नी हाजी अब्दुल अजीज खान ने 16 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह मंड्रेला नगरपालिका की पहली पालिकाध्यक्ष बन गईं। कुल 25 पार्षदों में से 16 का समर्थन परबिन बानो को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी रतनी देवी को 9 वोट मिले, जबकि उर्मिला कंवर और नफीसा बानो को एक भी मत नहीं मिला। रिटर्निंग अधिकारी इमरान पठान ने परिणाम घोषित किया।
वार्ड 20 से निर्विरोध चुनी गई थीं पार्षद
परबिन बानो वार्ड संख्या 20 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध पार्षद चुनी गई थीं। पार्षद बनने के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की और अब 16 मत हासिल कर मंड्रेला की पहली पालिकाध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया है।
परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस की मौजूदगी में परबिन बानो को वाहन से उनके घर तक पहुंचाया गया। वहीं समर्थकों ने शीतला चौक से वार्ड 20 स्थित उनके निवास तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर जीत की खुशी साझा की।

35 साल का इंतजार हुआ खत्म, परिणाम सुनते ही भावुक हुईं परबिन बानो
परबिन बानो की जीत को उनके परिवार के करीब 35 वर्ष लंबे राजनीतिक संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद परबिन बानो भावुक हो गईं और उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। परिवार और समर्थकों ने उन्हें घेरकर बधाई दी।
परिवार के अनुसार, मंड्रेला के ग्राम पंचायत रहने के समय से ही परबिन बानो के ससुर हाजी यूसुफ खान सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद उनके पति हाजी अब्दुल अजीज खान ने भी चुनावी राजनीति में जीत हासिल करने का प्रयास किया। नगरपालिका बनने के बाद हुए पहले अध्यक्षीय चुनाव में परिवार को सफलता मिली है।
बोलीं परबिन बानो—सभी वार्डों को अपना परिवार मानकर करूंगी काम
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष परबिन बानो ने कहा कि यह जीत मंड्रेला की जनता, सभी पार्षदों और उनके परिवार के लंबे संघर्ष का परिणाम है। वह मंड्रेला के सभी वार्डों को अपना परिवार मानती हैं। बिना भेदभाव कस्बे के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन्होंने उन्हें वोट दिया, उनका धन्यवाद है और जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनका भी सम्मान करती हैं। सभी पार्षदों और मंड्रेला की जनता के सहयोग से नगरपालिका को विकास की नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2389145


