रिचा ने जिला स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप जीती
जिला स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में रिचा ने जीता खिताब: 17 वर्षीय रोड साइकिलिंग में हासिल किया पहला स्थान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : स्वतंत्रता सेनानी नेतराम सिंह राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गौरीर की छात्रा रिचा पुत्री महेश कुमार ने जिला स्तरीय 17 वर्षीय रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रिचा की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उमराव सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय पचेरी बड़ी में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। 17 वर्षीय रोड साइकिलिंग वर्ग में रिचा ने अपनी प्रतिभा और नियमित अभ्यास के दम पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय परिवार ने रिचा की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर मिले तो वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं।
प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा ने रिचा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। शारीरिक शिक्षिका सरस्वती यादव को भी रिचा को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए बधाई दी गई। विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने रिचा का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2389605


