[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में भक्त निवास का उद्घाटन:विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की दोस्ती बनी मिसाल, सोलर प्लांट भी लगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में भक्त निवास का उद्घाटन:विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की दोस्ती बनी मिसाल, सोलर प्लांट भी लगा

खेतड़ी रामकृष्ण मिशन आश्रम में भक्त निवास का उद्घाटन:विवेकानंद-राजा अजीत सिंह की दोस्ती बनी मिसाल, सोलर प्लांट भी लगा

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन आश्रम में सोमवार को राजा अजीत सिंह स्मृति भक्त निवास का उद्घाटन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन बेलूर मठ के उपाध्यक्ष स्वामी सुहितानंद महाराज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की।

स्वामी सुहितानंद महाराज और स्वामी सर्वलोकानंद महाराज ने फीता काटकर भक्त निवास का उद्घाटन किया। इसी समारोह में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (KCC) की ओर से CSR योजना के तहत स्थापित 40 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पावर प्लांट का भी उद्घाटन किया गया। सोलर प्लांट का उद्घाटन स्वामी सुहितानंद महाराज और KCC के कार्यकारी निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा ने किया।

दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

स्वामी सुहितानंद महाराज ने कहा कि भक्त निवास से दूर-दराज से खेतड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भवन खेतड़ी की आध्यात्मिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने खेतड़ी के राजा अजीत सिंह और स्वामी विवेकानंद के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों की दोस्ती दुनिया में एक मिसाल बनी। शिकागो में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक भाषण से पहले उन्हें वहां भेजने में राजा अजीत सिंह का अहम योगदान रहा, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

सहयोग करने वालों को किया सम्मानित

रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने भक्त निवास के निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं, सहयोगियों और मजदूरों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट और पत्थरों से नहीं, बल्कि लोगों की श्रद्धा और विश्वास से तैयार हुआ है।

इस दौरान हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, एसएमएस लिमिटेड, मोदी फाउंडेशन, नीता बसु, अमिताभ भट्टाचार्य, बख्शीराम और कालीचरण सहित सहयोग करने वाले दानदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने कहा कि खेतड़ी का संबंध केवल एक शहर से नहीं, बल्कि एक गौरवशाली इतिहास से है। राजा अजीत सिंह स्मृति भक्त निवास इसी ऐतिहासिक विरासत को सम्मान देने का एक प्रयास है।

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी सुभंगानंद, स्वामी प्रशांतानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी सर्वलोकानंद, स्वामी शांतिधनानंद, स्वामी जगदीशानंद, स्वामी त्यागमायानंद, स्वामी गुरु कृपानंद, स्वामी भित्तिहरानंद, मुरारीसानंद, ब्रह्मचारी ब्रह्म चैतन्य, डॉ. सतीश तंवर, पवन पालीवाल, त्रिलोक जोधपुरिया, ग्यारसी लाल, रोशन लाल सैनी, कृष्ण कुमार और बजरंग लाल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles