[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी-विद्याविहार नगरपालिका में भाजपा के अध्यक्ष बने:दोनों पालिकाओं में एक-एक वोट से मिली जीत; नगेंद्र बंटी नोवाल और सिकंदर देवना चुने गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी-विद्याविहार नगरपालिका में भाजपा के अध्यक्ष बने:दोनों पालिकाओं में एक-एक वोट से मिली जीत; नगेंद्र बंटी नोवाल और सिकंदर देवना चुने गए

पिलानी-विद्याविहार नगरपालिका में भाजपा के अध्यक्ष बने:दोनों पालिकाओं में एक-एक वोट से मिली जीत; नगेंद्र बंटी नोवाल और सिकंदर देवना चुने गए

पिलानी : भाजपा के नगेंद्र बंटी नोवाल पिलानी के पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेंद्र नेहरा को 1 वोट से हराया है। नगेंद्र बंटी नोवाल को 18 वोट मिले और धर्मेंद्र को 17 वोट मिले हैं। पिलानी नगरपालिका में भाजपा 2, कांग्रेस 4 और 29 निर्दलीय पार्षद जीते थे। पिलानी में कुल 35 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 18 पार्षद होना जरुरी थे।

वहीं भाजपा के सिकंदर देवना विद्या विहार नगर पालिका के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप झाझड़िया को हराया है। सिकंदर देवना को 13 और प्रदीप झाझड़िया को 12 वोट मिले हैं। विद्या विहार नगरपालिका में 4 भाजपा और 21 निर्दलीय पार्षद जीते थे। कांग्रेस का यहां एक भी पार्षद नहीं जीत पाया। यहां बहुमत के लिए 13 पार्षदों का समर्थन चाहिए था।

 

Related Articles