मेहाड़ा के सचिन ने 18,563 फीट पर फहराया तिरंगा:एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हासिल की उपलब्धि
मेहाड़ा के सचिन ने 18,563 फीट पर फहराया तिरंगा:एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हासिल की उपलब्धि
खेतड़ी : खेतड़ी के मेहाड़ा जाटूवास निवासी सचिन कुमार गहलावत ने भारतीय वायुसेना में सेवा देते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के दल के साथ अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरीचेन ग्लेशियर क्षेत्र में कठिन पर्वतीय प्रशिक्षण पूरा किया।
इस प्रशिक्षण के दौरान सचिन ने 18,563 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया। सचिन सूबेदार शीशराम गहलावत के पुत्र हैं।
अभियान में दल को 25 से 30 किलोग्राम वजन का पीठू बैग लेकर चलना पड़ा। उन्हें दुर्गम रास्तों, खड़ी चट्टानों, कम ऑक्सीजन, शून्य से नीचे के तापमान और फिसलन भरे पथरीले रास्तों जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर उन्हें चारों हाथ-पैरों के सहारे चढ़ाई करनी पड़ी।
सचिन ने साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ यह चुनौती पूरी की। प्रशिक्षण और 18,563 फीट की ऊंचाई तक पहुंचने का यह पूरा अभियान 26 दिनों में पूरा हुआ। सचिन की इस उपलब्धि से मेहाड़ा जाटूवास समेत पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2388239

