चिड़ावा में कांग्रेस की सुमित्रा सैनी बनीं पालिकाध्यक्ष:भाजपा के सुरेश भूकर को 7 वोट से हराया, पक्ष में पड़े 26 वोट
चिड़ावा में कांग्रेस की सुमित्रा सैनी बनीं पालिकाध्यक्ष:भाजपा के सुरेश भूकर को 7 वोट से हराया, पक्ष में पड़े 26 वोट
चिड़ावा : चिड़ावा नगर पालिका में कांग्रेस की सुमित्रा सैनी पालिकाध्यक्ष बनीं हैं। उन्होंने भाजपा के सुरेश भूकर को 7 वोट से हराया है। सुमित्रा सैनी को 26 और सुरेश भूकर को 19 वोट मिले थे। पालिका में कुल 45 वार्ड हैं।
चिड़ावा नगर पालिका में भाजपा के 10, कांग्रेस के 13 और 22 निर्दलीय पार्षद हैं। चुनाव में तीसरे प्रत्याशी सुमित्रा सैनी के भाई शीशराम सैनी थे। वे समय सीमा समाप्त होने के कारण अपना फॉर्म वापस नहीं ले पाए थे। हालांकि, उन्होंने साफ कर दिया था कि उनका और सभी पार्षदों का पूरा समर्थन अपनी बहन सुमित्रा सैनी को ही है, और वे मिलकर उन्हें ही अध्यक्ष बनाएंगे।

जीत के बाद सुमित्रा सैनी जैसे ही बाहर आई तो समर्थक उमड़ पड़े और सुमित्रा सैनी जिंदाबाद के नारों के साथ ही गुलाल उड़ाकर और पटाखे बजाकर खुशी मनाई गई। पालिकाध्यक्ष को और पार्षदों को समर्थकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
समर्थकों की भीड़ के साथ पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांग्रेस कार्यकाल पहुंचा और पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ये जीत मेरी नहीं, चिड़ावा की जनता की है। उनके समर्थन ने ही मेरा हौसला बनाए रखा। अब शहर में पेयजल, बिजली और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए शहर के विकास का अधूरा विजन वे आगामी पांच साल में पूरा करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2388011

