[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:इकरा, रक्षा और नंदिनी ने 23, 27 और 32 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बबाई में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:इकरा, रक्षा और नंदिनी ने 23, 27 और 32 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीते

बबाई में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:इकरा, रक्षा और नंदिनी ने 23, 27 और 32 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीते

बबाई : बबाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 20 सितंबर रविवार से आयोजित हो रही 17 वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा दिखाई।

प्रतियोगिता की अध्यक्षता रामनिवास जाखड ने की, जबकि संचालन मधुसूदन शर्मा ने किया। कार्यक्रम के व्यवस्थापक भामाशाह कैलाश चंद्र सैनी द्वारा कार्यकम के आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं संभालीं और प्रतियोगिता को अच्छे से सम्पन्न करवाने में सहयोग कर रहे हैं । शिवपाल धनकड़ इस प्रतियोगिता के संयोजक थे।

23 किलोग्राम छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबाई की इकरा ने पहला स्थान हासिल किया। दी साउथ मल्लयाली पब्लिक स्कूल झुंझुनू की प्रियांशी दूसरे स्थान पर रहीं। शेखावाटी पब्लिक स्कूल झुंझुनू की भानुजा खिचड़ और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उरिका की प्राजल तीसरे स्थान पर रहीं।

27 किलोग्राम छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबाई की रक्षा ने पहला स्थान पाया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजाड़ी कला की ख्वाइस दूसरे स्थान पर रहीं। लिटिल फ्लावर स्कूल झुंझुनू की रुही और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उरिका की तमन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया।

32 किलोग्राम छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबाई की नंदिनी पहले स्थान पर रहीं। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजाड़ी कला की दिव्या दूसरे स्थान पर आईं। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खानपुर मेहराना की आचूकी और पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पपुरना की प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अमिलाल चौराना, सुभाष सिंह, धुक्कल सिंह, राहुल नायक, महेंद्र सिंह जानी और अमर सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर लीलाधर रमाकांत तिवाडी और मयंक सहित स्कूल के शिक्षक और दूसरे खास लोग मौजूद थे।

खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अनुशासन, खेल भावना और शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल परिवार और मौजूद मेहमानों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।

Related Articles