[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस की पिंकी सैनी बनीं सिंघाना नगरपालिका अध्यक्ष:भाजपा की रानू गुप्ता को तीन वोट से हराया, कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

कांग्रेस की पिंकी सैनी बनीं सिंघाना नगरपालिका अध्यक्ष:भाजपा की रानू गुप्ता को तीन वोट से हराया, कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की

कांग्रेस की पिंकी सैनी बनीं सिंघाना नगरपालिका अध्यक्ष:भाजपा की रानू गुप्ता को तीन वोट से हराया, कांग्रेस के एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की

सिंघाना : कांग्रेस की पिंकी सैनी सिंघाना नगरपालिका की पालिकाध्यक्ष बन गई हैं। पिंकी सैनी ने भाजपा प्रत्याशी रानू गुप्ता को तीन वोट से हराया है। मतदान के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल बिजारणियां ने परिणाम घोषित किया।

नगरपालिका के कुल 35 निर्वाचित पार्षदों ने चेयरमैन पद के लिए मतदान किया। मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी पिंकी सैनी को 19 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रानू गुप्ता के पक्ष में 16 वोट पड़े। चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग भी देखने को मिली। कांग्रेस खेमे के एक पार्षद का वोट भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जाने की बात सामने आई। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी पिंकी सैनी 19 वोट हासिल करने में सफल रहीं और उन्होंने चेयरमैन पद पर कब्जा जमा लिया।

मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायक रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल बिजारणियां ने विधिवत रूप से पिंकी सैनी को विजेता घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन को बधाई दी और जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। चुनाव परिणाम के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन पिंकी सैनी को पुलिस सुरक्षा के बीच उनके घर पहुंचाया गया।

उनके घर पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी जताई और जीत का जश्न मनाया। सिंघाना नगरपालिका में चेयरमैन पद का चुनाव परिणाम आने के साथ ही पिछले दिनों से चल रही राजनीतिक गतिविधियों पर विराम लग गया। पिंकी सैनी के चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles