बुहाना नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को 10-10 वोट मिले, पर्ची से मंजू बाला जीतीं
बुहाना नगरपालिका में बना भाजपा का बोर्ड:भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी को 10-10 वोट मिले, पर्ची से मंजू बाला जीतीं
बुहाना : बुहाना नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी मंजू बाला और कांग्रेस प्रत्याशी को 10-10 वोट मिले, जिससे मुकाबला बराबरी पर आ गया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम शकुंतला की मौजूदगी में पर्ची निकाली गई। इसमें भाजपा प्रत्याशी मंजू बाला विजेता रहीं और बुहाना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया।
पर्ची से हुआ अध्यक्ष का फैसला
बुहाना नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं। पार्षद चुनाव में भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 8 और तीन निर्दलीय प्रत्याशी जीते थे। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दोनों प्रमुख दल बहुमत जुटाने में लगे थे। इसके लिए कई दिनों से राजनीतिक हलचल तेज थी और पार्षदों की बाड़ाबंदी भी की गई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव से पहले कांग्रेस के जीते हुए पार्षद सुनील कुमार भाजपा में शामिल हो गए। इससे नगर पालिका की राजनीतिक स्थिति बदल गई। वहीं, कांग्रेस ने अपने पार्षदों के साथ तीनों निर्दलीय पार्षदों का समर्थन हासिल कर लिया था। इस वजह से मतदान में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 10-10 वोट मिले और मुकाबला बराबर हो गया।
भाजपा प्रत्याशी मंजू बाला बनीं अध्यक्ष
बराबर वोट आने के बाद चुनाव नियमों के हिसाब से पर्ची निकाली गई। पर्ची में भाजपा प्रत्याशी मंजू बाला का नाम आया, जिसके बाद उन्हें अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पूरी प्रक्रिया शांति से हुई। अध्यक्ष बनने के बाद मंजू बाला को पुलिस सुरक्षा में उनके घर तक पहुंचाया गया।
भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, पूर्व चेयरमैन दशरथ सिंह, भाजपा नेता विकास भालोठिया, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह तंवर, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश रांगेय, अनिल नाड़िया, नरेश रांगेय, सत्यपाल, सोनू, निशांत, टोरमल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2387940


