भाजपा प्रत्याशी प्रेमसुखी बनी पालिका अध्यक्ष:15 मत मिले , निर्दलीय बने किंगमेकर, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
भाजपा प्रत्याशी प्रेमसुखी बनी पालिका अध्यक्ष:15 मत मिले , निर्दलीय बने किंगमेकर, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी
छापर : शहरी निकाय चुनाव-2026 पालिका अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए मतदान मे भाजपा प्रत्याशी प्रेमसुखी जांगीड़ निर्वाचित हुई। भाजपा प्रत्याशी प्रेमसुखी को 15 व कांग्रेस की सीमा कीलका को 09 मत मिले। पालिका अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 पार्षदों ने मतदान किया।
रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के पक्ष मे 15 व कांग्रेस के पक्ष मे 09 मत व एक अन्य मत खारिज रहा। भाजपा के कुल 12 पार्षदों के अलावा भाजपा को तीन मत अधिक मिले। पालिका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई प्रेमसुखी ने कहा कि कस्बे का सर्वांगीण विकास पहली प्राथमिकता रहेगी। भाजपा की जीत के पर कार्यकर्ताओं मे उत्साह दिखायी दिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जतायी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2388050

