[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के भूतनाथ महादेव और मोतीनाथ मंदिर में चोरी:पत्थर-सरिए से तोड़े ताले और दानपात्र, पुजारी के आने पर चला पता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के भूतनाथ महादेव और मोतीनाथ मंदिर में चोरी:पत्थर-सरिए से तोड़े ताले और दानपात्र, पुजारी के आने पर चला पता

सीकर के भूतनाथ महादेव और मोतीनाथ मंदिर में चोरी:पत्थर-सरिए से तोड़े ताले और दानपात्र, पुजारी के आने पर चला पता

सीकर : सीकर के कोतवाली थाना इलाके में 100 मीटर के दायरे में स्थित दो मंदिरों में चोरी हो गई। चोर दानपात्र तोड़कर रुपए चोरी कर ले गए। पुजारी सुबह मंदिर खोलने के लिए आए, तब चोरी का पता चला। दोनों मंदिर सालासर बस स्टैंड से चांदपोल जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है। चोरी की वारदात भूतनाथ महादेव मंदिर और मोतीनाथ मंदिर की है। घटना रात 1:30 बजे बाद की है।

चोरों ने दोनों मंदिरों में पत्थरों और सरिए से ताले व दानपात्र तोड़े। भूतनाथ मंदिर में टूटे हुए दानपात्र के पास पत्थर भी मिले हैं। मोतीनाथ मंदिर में भी इसी तरह से दानपात्र को तोड़ा गया। हालांकि यह नहीं पता कि दानपात्र में रुपए कितने थे। दोनों मंदिरों के बीच की दूरी केवल 100 मीटर है। पुलिस की गश्त के बावजूद भी इस तरह की चोरी को लेकर लोगों में भी आक्रोश है।

Related Articles