[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में भाजपा के विनय गोयनका बने सभापति:सफाई व्यवस्था को बताया प्राथमिकता, कहा- बिना भेदभाव करवाएंगे विकास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में भाजपा के विनय गोयनका बने सभापति:सफाई व्यवस्था को बताया प्राथमिकता, कहा- बिना भेदभाव करवाएंगे विकास

चूरू में भाजपा के विनय गोयनका बने सभापति:सफाई व्यवस्था को बताया प्राथमिकता, कहा- बिना भेदभाव करवाएंगे विकास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में भाजपा के विनय गोयनका नगरपरिषद के नए सभापति बन गए हैं। इसके साथ ही नगरपरिषद में भाजपा का बोर्ड बन गया है। गोयनका के सभापति बनने के बाद भाजपा समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई। भाजपा समर्थकों ने राजेन्द्र राठौड़ व भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए। नवनिर्वाचित सभापति गोयनका ने इस जीत को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत बताई।

इससे पहले सोमवार सुबह 10 बजे नगर परिषद में मतदान शुरू हुआ। करीब सवा 11 बजे मतदान पूर्ण हो गया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। जिसमें भाजपा के विनय गोयनका को 34 वोट और कांग्रेस के संजय भाटी को 26 वोट मिले।

भाजपा के विनय गोयनका को 34 वोट और कांग्रेस संजय भाटी को 26 वोट मिले है।
भाजपा के विनय गोयनका को 34 वोट और कांग्रेस संजय भाटी को 26 वोट मिले है।

‘शहर में साफ-सफाई रहेगी प्राथमिकता’

रिटर्निंग अधिकारी श्वेता कोचर ने मतगणना पूरी होने के बाद सभापति पद के लिए विजयी हुए विनय गोयनका को पद की शपथ दिलाई और सर्टिफिकेट दिया। पद की शपथ लेने के बाद विनय गोयनका ने कहा कि शहर में बारिश के बाद एकत्रित होने वाले गंदे पानी की निकासी करवाना, शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए सफाई व्यवस्था बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह बिना भेदभाव के शहर का विकास करवायेंगे।

विनय गोयनका के बारे में जानिए…

जनसंघ से जुड़े ‘विनय’ को मिला विनम्रता का फल:

चूरू में नगरपरिषद के सभापति बने विनय गोयनका को उनकी विनम्रता का फल मिला हैं। 56 वर्षीय विनय गोयनका के पिता मनोहरलाल जनसंघ के फाउंडर मेम्बर रहे हैं। उनसे प्रेरित होकर विनय भी जनसंघ से जुड़ गये। वर्ष 1990 में वह भाजपा से जुड़ गये। केवल सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुड़े रहे। भाजपा में इनके पास कोई पद नहीं हैं।

चुनाव मैनेजमेंट का संभालते है काम:

विनय लम्बे समय से भाजपा में चुनाव मैनेजमेंट का काम संभाल रहे हैं। विधानसभा, लोकसभा, नगरपरिषद, नगरपालिका, पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव हो। वह हर चुनाव में मैनेजमेंट का काम करते हैं। कोरोना काल में अकाल मौत का ग्रास बने लोगों के शवों का अपने हाथ से अंतिम संस्कार तक किया हैं।

गोसेवा में हमेशा आगे रहे:

वहीं गायों में आये लम्पी रोग के दौरान भी विनय ने बेसहारा गोवंश की काफी सेवा की। उस दौरान उन्होंने अपने रिश्तेदार की चंडीगढ़ में दवा कंपनी से बड़ी मात्रा में दवा मंगवाकर निशुल्क वितरण कर गोवंश की सेवा की। वर्ष 2023 में चूरू में राजेन्द्र राठौड़ के जन्म दिन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रिकार्ड तोड़ रक्त संग्रहित हुआ था। उस शिविर का मैनेजमेंट भी विनय गोयनका ने ही किया था।

‘कभी नहीं सोचा था चुनाव लड़ेंगे’:

गोयनका ने बताया कि कभी नहीं सोचा था कि वह चुनाव लड़ेंगे। मगर राजेन्द्र राठौड़ व पार्टी के निर्देश पर वार्ड 44 से चुनाव लड़कर विजयी हुआ हूं। 10वीं तक पढ़े विनय गोयनका 3 भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। सबसे बड़े भाई गणेश प्रसाद गोयनका और सबसे छोटा गौरीशंकर गोयनका हैं। यह चूरू के वार्ड 56 के रहने वाले है और इनके दो बेटे आकाश व सूर्यप्रकाश हैं। दोनों बिजनेस लाइन से जुड़े है। इसके अलावा चूरू जिला खेल स्टेडियम के पास बना लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह स्मारक भी इनकी देखरेख में ही बनाया गया हैं।

Related Articles