[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस खेमे के 40 पार्षद शपथ लेने नगर परिषद पहुंचे:इनमें 2 निर्दलीय भी शामिल, कल सुबह 10 बजे से सभापति पद के लिए वोटिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेस खेमे के 40 पार्षद शपथ लेने नगर परिषद पहुंचे:इनमें 2 निर्दलीय भी शामिल, कल सुबह 10 बजे से सभापति पद के लिए वोटिंग

कांग्रेस खेमे के 40 पार्षद शपथ लेने नगर परिषद पहुंचे:इनमें 2 निर्दलीय भी शामिल, कल सुबह 10 बजे से सभापति पद के लिए वोटिंग

सीकर : सीकर में कल सुबह 10 बजे से सभापति पद के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले रविवार शाम को कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित 40 पार्षद नगर परिषद पहुंचे। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई गई। कांग्रेस के खेमे में वार्ड नंबर 30 से निर्दलीय पार्षद असलम और वार्ड नंबर 63 से निर्दलीय पार्षद अकरम खत्री भी नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी पार्षद बाड़ेबंदी से नगर परिषद भवन पहुंचे। फिर वापस बाड़ेबंदी में चले गए।

मेयर की वोटिंग के लिए फिर से आएंगे

अब कल मतदान के दिन 21 सितंबर को सभी पार्षदों को पार्टी द्वारा मतदान के लिए सीकर नगर परिषद लाया जाएगा। सभापति पद के लिए यहां 10 बजे से मतदान होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी। परिणाम भी कल ही जारी हो जाएगा।

इसके बाद 22 सितंबर को उपसभापति पद का चुनाव होगा। इसमें 10 बजे बैठक होगी और 11 बजे नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:30 नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। और यदि आवश्यकता हुई तो दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद परिणाम जारी हो जाएगा।

सीकर में इस बार नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 38 सीट हासिल की है, जो बहुमत से पांच ज्यादा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 22,निर्दलीय 4 और RLP का एक पार्षद चुनावी मैदान में है। कांग्रेस पार्टी के पास भले ही बहुमत से ज्यादा पार्षद हो लेकिन उन्हें क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। वहीं भाजपा इस बार जोड़तोड़ की राजनीति करके अपना बोर्ड बनाना चाहती है।

सीकर नगर परिषद में इस बार कांग्रेस से सभापति पद के लिए खतीजा बानो मैदान में है। जो इस बार चौथी बार पार्षद बनी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कंचन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

सीकर नगर परिषद में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए

सीकर में कल सभापति पद के लिए होने वाले मतदान को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। कल नगर परिषद एरिया में 1 ASP,6 इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा लोगों का पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा

कल भी विजय जुलूस पर रहेगी पाबंदी

सीकर में सभापति पद का चुनाव जीतने वाला प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकता है। वरना उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad