टोडपुरा में भक्ति और उत्साह के साथ दो दिवसीय भेरुजी मेला संपन्न
भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए; वॉलीबॉल मुकाबलों ने बांधा समां, पुष्कर के कलाकारों के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम पंचायत टोडपुरा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक भेरुजी महाराज लखी मेला रविवार को श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। भेरुजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और भेरुजी महाराज के दरबार में शीश नवाकर मन्नतें मांगी।
मेले के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में भेरुजी सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। रात्रिकालीन कार्यक्रम में नवलगढ़ डीवाईएसपी सुगन सिंह शेखावत, उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा एवं सुरेश कुमार शर्मा शामिल हुए। वहीं दिन के कार्यक्रम में नवलगढ़ की समाजसेवी माया चौधरी एवं राजकिशोर सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिखा खिलाड़ियों का दम
हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में खेल और संस्कृति का संगम देखने को मिला। भेरुजी सेवा समिति की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
पुष्कर के कलाकारों ने भजनों से बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या में पुष्कर के प्रसिद्ध महावीर म्यूजिक ग्रुप की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंदिर परिसर और मेला स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

समिति ने जताया आभार
मेले के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण समापन पर भेरुजी सेवा समिति ने पुलिस-प्रशासन, खेल टीमों, भामाशाहों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। इस अवसर पर टोडपुरा के विजेंद्र सैनी, हरी मीणा, सोहन सेन, राजेंद्र सैनी, अरविंद सैनी, समदर, विनोद मीणा, गोकुल चंद्र अग्रवाल, महेंद्र सैनी, थानाराम सैनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2522326


