[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज बस ना मिलने से परेशान छात्रों ने किया विरोध:एसआई-भर्ती-परीक्षा के अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक करते रहे इंतजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

रोडवेज बस ना मिलने से परेशान छात्रों ने किया विरोध:एसआई-भर्ती-परीक्षा के अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक करते रहे इंतजार

रोडवेज बस ना मिलने से परेशान छात्रों ने किया विरोध:एसआई-भर्ती-परीक्षा के अभ्यर्थी शाम 5 बजे तक करते रहे इंतजार

सरदारशहर : राजस्थान सरकार की एसआई भर्ती परीक्षा-2021 के लिए बीकानेर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सरदारशहर, तारानगर, पल्लू और आसपास के इलाकों के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसें नहीं मिलीं।

शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बसें नहीं आने पर परीक्षार्थियों ने सरदारशहर रोडवेज बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में मुफ्त बस सुविधा देने की घोषणा की है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा है।

परीक्षार्थी सौरभ स्वामी और सुभाष सिंवर ने बताया कि उन्होंने रोडवेज विभाग के अधिकारियों को कई बार बस सुविधा के बारे में बताया। इसके बावजूद समस्या हल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बीकानेर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए बसों की जरूरत है। बसें नहीं मिलने से परीक्षार्थियों को पैसे और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है।

रोडवेज डिपो के प्रबंधक विक्रमसिंह सोलंकी ने बताया कि बसों को सुबह जल्दी रवाना किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने सरकार और रोडवेज विभाग से मुफ्त बस सुविधा के आदेशों का पालन करवाने और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Articles