[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉलेज की पढ़ाई के साथ IIT में रिसर्च का मौका:झुंझुनूं के दो कॉलेज शामिल, 27 नवंबर अंतिम तिथि; जानें पूरी प्रोसेस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉलेज की पढ़ाई के साथ IIT में रिसर्च का मौका:झुंझुनूं के दो कॉलेज शामिल, 27 नवंबर अंतिम तिथि; जानें पूरी प्रोसेस

कॉलेज की पढ़ाई के साथ IIT में रिसर्च का मौका:झुंझुनूं के दो कॉलेज शामिल, 27 नवंबर अंतिम तिथि; जानें पूरी प्रोसेस

झुंझुनूं : कॉलेज की नियमित पढ़ाई के साथ स्टूडेंट्स को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रयोगशालाओं में शोध कार्य समझने और करने का अवसर मिलेगा।

राजस्थान के 108 सरकारी कॉलेजों को प्राइम इंटर्नशिप योजना में शामिल किया गया है। इनमें झुंझुनूं जिले के दो सरकारी कॉलेज भी शामिल हैं। इच्छुक विद्यार्थी 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झुंझुनूं के दो कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा मौका

जिले के राधेश्याम आर. मोरारका राजकीय महाविद्यालय और एनएमटी राजकीय गर्ल्स कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए यह अवसर खास है। इन कॉलेजों में नियमित पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अब अपने विषय से जुड़े शोध संस्थानों में काम करने का अनुभव मिल सकता है।

  • योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित शोध संस्थानों में 4 से 8 सप्ताह तक इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें संबंधित विषय के विशेषज्ञों और वरिष्ठ प्रोफेसरों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी प्रयोगशालाओं में चल रहे शोध कार्यों को समझेंगे।
  • उन्हें आधुनिक तकनीकों, शोध के तरीकों और वैज्ञानिक प्रयोगों से परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही किसी विषय पर शोध प्रस्ताव तैयार करने, उपलब्ध जानकारी का विश्लेषण करने और शोध के निष्कर्ष तक पहुंचने की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।
  • विद्यार्थियों को आवेदन के साथ अपना रिसर्च प्रपोजल भी प्रस्तुत करना होगा। इसी प्रस्ताव के आधार पर उनकी शोध में रुचि और विषय को लेकर समझ का आकलन किया जाएगा।
  • रिसर्च प्रपोजल का अर्थ है कि विद्यार्थी किस विषय पर शोध करना चाहता है, उस विषय को चुनने का कारण क्या है और वह किस तरह उस पर अध्ययन करना चाहता है।
  • योजना में चयनित विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ यात्रा भत्ता देने का भी प्रावधान है। इसके अलावा निर्धारित अवधि में शोध कार्य पूरा करने पर प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग के साथ अपने शैक्षणिक रिकॉर्ड में एक महत्वपूर्ण अनुभव जोड़ने का अवसर मिलेगा।

27 नवंबर तक आवेदन का मौका

प्राइम इंटर्नशिप योजना में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय उन्हें अपने शोध प्रस्ताव और जरूरी शैक्षणिक जानकारी का ध्यान रखना होगा। चयनित विद्यार्थियों को निर्धारित संस्थानों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62