[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौराड़ी गौशाला के पास हादसा, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत:मृतक सिरसला का निवासी, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

चौराड़ी गौशाला के पास हादसा, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत:मृतक सिरसला का निवासी, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

चौराड़ी गौशाला के पास हादसा, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत:मृतक सिरसला का निवासी, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

बुहाना : चौराड़ी गौशाला के पास रविवार सुबह एक हादसे में 42 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान सिरसला निवासी महेंद्र पुत्र भोलाराम के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6:55 बजे चौराड़ी गौशाला के पास हादसे की खबर मिली। सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। सुबह 7:40 बजे घटनास्थल पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव घायल हालत में मिला था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

बाद में मृतक की पहचान सिरसला निवासी 42 वर्षीय महेंद्र पुत्र भोलाराम के रूप में हुई। पुलिस की मौजूदगी में शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। यह हादसा किन हालात में हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini