[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली लाइन चेक करते समय टेक्नीशियन को लगा करंट:पोल से गिरने से घायल हुआ, ठेकेदार ने डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिजली लाइन चेक करते समय टेक्नीशियन को लगा करंट:पोल से गिरने से घायल हुआ, ठेकेदार ने डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

बिजली लाइन चेक करते समय टेक्नीशियन को लगा करंट:पोल से गिरने से घायल हुआ, ठेकेदार ने डीबी अस्पताल में कराया भर्ती

चूरू : चूरू शहर की पंखा रोड पर दरगाह के पास बिजली की लाइन चेक करते समय एक टेक्नीशियन को करंट लग गया। करंट लगने से वह बिजली के पोल से नीचे गिर गया और घायल हो गया। मौके पर मौजूद ठेकेदार और अन्य लोगों ने घायल टेक्नीशियन को तुरंत एक निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। वहां डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया।

अस्पताल में ठेकेदार ने बताया कि वार्ड 10 निवासी सलीम (20) बिजली विभाग के ठेके पर टेक्नीशियन का काम करता है। शनिवार दोपहर वह पंखा रोड पर दरगाह के पास एक बिजली के पोल पर लाइन चेक कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ पास की चालू लाइन से छू गया, जिससे उसे करंट का तेज झटका लगा। झटके के कारण वह पोल से नीचे गिर गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल टेक्नीशियन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सलीम फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है। उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles