[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बच्छरारा बड़ा गोगामेड़ी के महंत संत परमेश्वर लाल भगत को नम आंखों से अंतिम विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बच्छरारा बड़ा गोगामेड़ी के महंत संत परमेश्वर लाल भगत को नम आंखों से अंतिम विदाई

बच्छरारा बड़ा गोगामेड़ी के महंत संत परमेश्वर लाल भगत को नम आंखों से अंतिम विदाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : रतनगढ़ क्षेत्र के बच्छरारा बड़ा स्थित गोगामेड़ी के महंत संत भगत श्री परमेश्वर लाल भगत के देवलोक गमन पर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बच्छरारा बड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे।

हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में बैकुंठी यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने गांव की परिक्रमा की। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा संत भगत के पिता संत श्री सोहन राम भगत के समाधि स्थल के पास पहुंची। संत श्री गीतानाथजी के सानिध्य में धार्मिक रीति-रिवाज और विधि-विधान से संत परमेश्वर लाल भगत को भूमिगत समाधि दी गई।

संत परमेश्वर लाल भगत का जीवन धर्म, भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक साधना के प्रति समर्पित रहा। अंतिम यात्रा में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related Articles