रेसा के शिक्षक सम्मेलन में वेतन-भत्ते समेत विभिन्न मांगों पर मंथन
रेसा के शिक्षक सम्मेलन में वेतन-भत्ते समेत विभिन्न मांगों पर मंथन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 18 व 19 सितंबर को डाइट चूरू में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सज्जन सिंह सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक ओमप्रकाश प्रजापत, पूर्व उप निदेशक गोविंद सिंह राठौड़ सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सम्मेलन में डीईओ पदोन्नति में वरिष्ठता, केंद्र सरकार के समान वेतन-भत्ते, क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की स्वीकृति, उप प्राचार्य की सीधी भर्ती, पीईईओ को अतिरिक्त भत्ता और गैर-शैक्षणिक कार्यों के बहिष्कार सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर प्रतिवेदन राज्य स्तर पर भेजकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
नई जिला कार्यकारिणी गठित:
सर्वसम्मति से गोविंद सिंह राठौड़ को सभाध्यक्ष, बेधड़क बड़सरा को जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र मुंड को जिला मंत्री, संजीव धैतरवाल को कोषाध्यक्ष तथा सुमन चाहर और बजरंग जाखड़ को उपाध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक स्तर पर चूरू से मदन कड़वासरा, राजगढ़ से धर्मवीर सिहाग, सरदारशहर से पतराम बाना, रतनगढ़ से रामचंद्र सिहाग, सुजानगढ़ से महमूद हसन, बीदासर से ओमनाथ सिद्ध और तारानगर से अशोक जांगिड़ अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384114


