78वें श्री सूर्य मंडल फुटबॉल कप का दूसरा दिन रहा रोमांचक
पेनल्टी शूटआउट में डीएफए कोटा और राजस्थान पुलिस बीकानेर ने दर्ज की जीत, नवलगढ़ ने जोधपुर को 1-0 से हराया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : श्री सूर्य मंडल नवलगढ़ के तत्वावधान में आयोजित 78वें श्री सूर्य मंडल फुटबॉल कप-2026 के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। सभी मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन का पहला मुकाबला एजी जयपुर और डीएफए कोटा के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में डीएफए कोटा ने 3-1 से जीत दर्ज की।
दूसरे मुकाबले में डीएफए सवाईमाधोपुर और एफसीबीयू जयपुर आमने-सामने रहे। एफसीबीयू जयपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 4-2 से अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में बाबा रामदेव फुटबॉल क्लब नवलगढ़ और राजकीय फुटबॉल एकेडमी जोधपुर के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में नवलगढ़ की टीम ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और बाबा रामदेव फुटबॉल क्लब नवलगढ़ ने 1-0 से मुकाबला जीत लिया।
दिन का चौथा मुकाबला रॉयल एफसी जयपुर और राजस्थान पुलिस बीकानेर के बीच खेला गया। पहले हाफ में राजस्थान पुलिस बीकानेर ने एक गोल कर बढ़त बनाई, जबकि दूसरे हाफ में रॉयल एफसी जयपुर ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मुकाबले के दौरान राजस्थान पुलिस बीकानेर के खिलाड़ी युवराज को मैन रेफरी लक्ष्य मंडा ने रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया। निर्धारित समय तक स्कोर बराबर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में राजस्थान पुलिस बीकानेर ने जीत दर्ज की।
मैचों के दौरान आरएफए की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. दिनेश सिंह चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर सेवा ज्योति के प्रशासनिक अधिकारी संजय शर्मा, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी इंद्राज सिंह, श्री सूर्य मंडल सचिव पवन शर्मा, सुरेश झाझड़िया, मास्टर शब्बीर अहमद सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अनिल शर्मा, अशोक गुर्जर, सोहेल अली, फिरोज अली, सद्दाम हुसैन, लोकेश चेजारा, सूरज माहीच, प्रेमचंद नायक सहित कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगी ये टीमें
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में डीएफए हनुमानगढ़ और मारवाड़ क्लब जोधपुर, डीएफए सीकर और सारा सीबीयू जयपुर, जेईएफसी जयपुर और डीएफए कोटा तथा बीआरएफसी नवलगढ़ और राजस्थान पुलिस बीकानेर के बीच मुकाबले होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384034

