सजीव झांकियों से सजा गणेश दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
गणेश महोत्सव में आस्था, संस्कृति और भक्ति की दिखी त्रिवेणी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : स्वामी विवेकानंद सेवा संघ के तत्वावधान में नगरपालिका के पास वार्ड नंबर 12 में आयोजित श्री लाल कुआं गणेश पूजा महोत्सव के पांचवें दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दिनभर चले कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव स्थल पर सुबह से देर रात तक भक्ति और संगीत का माहौल बना रहा।
पंडित मनोज सुरोलिया के आचार्यत्व में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का पूजन कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। वहीं महिला मंडल की ओर से धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई।
सजीव झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
सायंकालीन आरती श्री सिद्धेश्वर महादेव आश्रम के संत सुंदरनाथ के सानिध्य में संगीतमय वातावरण में हुई। आरती के दौरान मां दुर्गा और मां काली की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आरती के दौरान महोत्सव स्थल भगवान गणेश के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा।

आरती के बाद चेतन्या वर्मा एवं योगेश मारवाल के निर्देशन में बच्चों ने धार्मिक भजनों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ सराहा। कार्यक्रम में बच्चों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
देर रात तक गूंजे भक्ति के स्वर
रात्रि में आयोजित भजन संध्या में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के झुंझुनूं विभाग कुटुंब संयोजक राजाराम सुरोलिया ने गणेश वंदना के साथ किया।
भजन संध्या में रजनीश पाराशर, चंद्र प्रकाश सैन, राकेश टेलर सहित स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते नजर आए। आयोजन में बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर आरएसएस के मुकुंदगढ़ नगर प्रचारक अभिषेक, मुकेश मारवाल, वरुण सहल, वेदप्रकाश पाराशर, राजकुमार सोनी, सुशील शर्मा, दौलत सैनी, आशीष गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। महोत्सव के आगामी दिनों में भी पूजा-अर्चना, आरती, भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2384037

