[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना जीएसएस पर स्टाफ से गाली-गलौज:बिजली निगम कर्मचारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना जीएसएस पर स्टाफ से गाली-गलौज:बिजली निगम कर्मचारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

बुहाना जीएसएस पर स्टाफ से गाली-गलौज:बिजली निगम कर्मचारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

बुहाना : चिड़ावा में बुहाना के 132 केवीए जीएसएस पर कर्मचारियों के साथ हुए अभद्र व्यवहार का मामला गरमा गया है। इस संबंध में बिजली निगम के कर्मचारियों ने एसपी कार्यालय में एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन में बताया गया कि 3 सितंबर को रात करीब 9:30 बजे बुहाना के चौराड़ी निवासी शिवराजसिंह राठौड़, विजयपाल, बुहाना के पवनसिंह और कुछ अन्य लोग जीएसएस पर पहुंचे थे। इन लोगों ने बिजली कटौती को लेकर महिला अधिकारी और स्टाफ के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

जब स्टाफ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वे सरकारी दस्तावेज छीनने लगे और कर्मचारियों को धमकियां दीं। इस घटना को लेकर 4 सितंबर को बुहाना थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

बिजली निगम के कर्मचारियों ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान रजनी कुमारी, विनीता, सुशीला, अपूर्वा, मनीष, विकास चौधरी, नितिन गजराज, सरिता यादव, नरेश मीणा, कपिल, अनिल सूरा, अनमोल, संगीता और संजीव सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles