राजस्थान शिक्षक संघ खेतड़ी उपशाखा के अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह:विद्याधर ढाका मंत्री चुने गए, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
राजस्थान शिक्षक संघ खेतड़ी उपशाखा के अध्यक्ष बने वीरेंद्र सिंह:विद्याधर ढाका मंत्री चुने गए, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
खेतड़ी : खेतड़ी उपशाखा राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) का वार्षिक अधिवेशन जसरापुर क्षेत्र के बडाऊ गांव में हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुए इस अधिवेशन की अध्यक्षता राजकुमार मूंड ने की। इसमें उपशाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वीरेंद्र सिंह चाहर को अध्यक्ष और विद्याधर ढाका को मंत्री चुना गया है।
अधिवेशन में शिक्षकों की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। उपशाखा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चाहर ने बताया कि संगठन शिक्षकों की समस्याओं को सुलझाने और सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर काम करेगा। संघ को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ने पर भी बात की गई।
इस दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें राजेंद्र चौधरी को सभा अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह चाहर को अध्यक्ष, विक्रम सिंह शेखावत को कार्यकारी अध्यक्ष, विद्याधर ढाका को मंत्री, महिपाल नेहरा को कोषाध्यक्ष, सुशीला मूंड को महिला मंत्री, सतीश स्वामी को उपसभाध्यक्ष और हवासिंह मील को माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, 24 कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चाहर ने कहा कि वे संगठन की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। शिक्षकों की समस्याओं को सही मंच पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए मिलकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संघ की सदस्यता बढ़ाने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384272


