बबाई में 20 सितंबर से 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:14 साल के छात्र-छात्रा वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, अच्छे प्रदर्शन के लिए ट्रेनिंग
बबाई में 20 सितंबर से 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता:14 साल के छात्र-छात्रा वर्ग के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, अच्छे प्रदर्शन के लिए ट्रेनिंग
बबाई : बबाई कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में 20 सितंबर से 70वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता शुरू होगी। स्कूल के प्राचार्य रामनिवास जाखड़ ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 साल के छात्र-छात्रा वर्ग के लिए होगी। इसका आयोजन स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्कूल स्टाफ जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के माता-पिता और कस्बे के लोगों से अपील की है। उन्हें न्योता देकर प्रतियोगिता में आकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2384271


