जिले में 13 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 268 यूनिट रक्त संग्रह
प्रदेश में झुंझुनूं पांचवें स्थान पर; चिकित्सकों ने खुद रक्तदान कर बढ़ाया उत्साह
झुंझुनूं : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिले में गुरुवार को 13 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 268 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। जिले ने प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रह के मामले में शीर्ष पांच जिलों में स्थान बनाया।
सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि अभियान के तहत पिलानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे पहले पिलानी बीसीएमओ डॉ. नरोत्तम जांगिड़ ने स्वयं रक्तदान कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कई चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने भी रक्तदान किया। सूरजगढ़ बीसीएमओ डॉ. हरेन्द्र धनकड़ और सिंघाना बीसीएमओ डॉ. डीसी चौधरी ने भी रक्तदान कर आमजन को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
अभियान के तहत जिला अस्पताल झुंझुनूं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुहाना, भीमसर, ढाका का बास, बिरला अस्पताल पिलानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुलताना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदामांडी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़, सिंघाना, गुड़ा गोरजी, गोठड़ा, जिला अस्पताल नवलगढ़ तथा उप जिला अस्पताल मलसीसर में रक्तदान शिविर लगाए गए। विभिन्न रक्त केंद्रों की टीमों ने शिविरों में रक्त संग्रह में सहयोग किया।
सीएमएचओ डॉ. गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। आमजन को इस पुनीत कार्य में अधिकाधिक भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आगामी रक्तदान शिविर 22 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2379978


