[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

20 सितंबर को खेतड़ी आएंगे स्वामी सुहितानंद महाराज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

20 सितंबर को खेतड़ी आएंगे स्वामी सुहितानंद महाराज

21 सितंबर को ‘राजा अजीत सिंह स्मृति भक्त निवास’ का करेंगे लोकार्पण

खेतड़ी : रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन, बेलूर मठ के उपाध्यक्ष स्वामी सुहितानंद महाराज 20 सितंबर को शाम 6 बजे रामकृष्ण मिशन, खेतड़ी पहुंचेंगे। स्वामी जी महाराज के आगमन को लेकर रामकृष्ण मिशन परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।

स्वामी सुहितानंद महाराज 21 सितंबर को सुबह 11 बजे आयोजित ‘राजा अजीत सिंह स्मृति भक्त निवास’ के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे भक्त निवास का विधिवत लोकार्पण करेंगे। समारोह में अनेक विशिष्ट अतिथियों के साथ श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे।

रामकृष्ण मिशन, खेतड़ी के लिए यह आयोजन महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वामी सुहितानंद महाराज के आगमन और भक्त निवास के लोकार्पण को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। यह आयोजन खेतड़ी की आध्यात्मिक परंपरा और विरासत से भी जुड़ा हुआ है।

रामकृष्ण मिशन परिवार एवं स्थानीय भक्तों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है। स्वामी सुहितानंद महाराज का आगमन खेतड़ी क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर माना जा रहा है।

Related Articles