गौ-अस्पताल निर्माण के लिए 4.13 लाख का सहयोग:बड़वासी के मुरारका परिवार ने बढ़ाया हाथ
गौ-अस्पताल निर्माण के लिए 4.13 लाख का सहयोग:बड़वासी के मुरारका परिवार ने बढ़ाया हाथ
नवलगढ़ : बड़वासी के मुरारका परिवार ने गौ-अस्पताल निर्माण के लिए 4 लाख 13 हजार रुपए का सहयोग देने की घोषणा की है। इसके साथ ही पानी की खेल के लिए भी 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। स्वर्गीय सेठ बालूराम भगतारमल मुरारका की याद में उनके बेटे राजकुमार बालूराम मुरारका ने गौ-अस्पताल बनाने के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए देने का ऐलान किया। उनकी पत्नी गायत्री देवी ने भी गौ-चिकित्सालय के लिए 11 हजार रुपए दिए।
इसी तरह, स्वर्गीय सेठ गोकुलचंद सीताराम मुरारका की याद में उनके बेटे प्रवीण गोकुलचंद मुरारका और पोते पुनीत मुरारका व प्रणय मुरारका (मॉडवेयर इंडिया, इंदौर) ने भी गौ-अस्पताल के निर्माण के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए देने की घोषणा की। स्वर्गीय सेठ विश्वनाथ बालूराम मुरारका की याद में उनके बेटे आकाश विश्वनाथ मुरारका ने पानी की खेल बनाने के लिए 51 हजार रुपए का सहयोग दिया।
गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने बताया कि गणेश चतुर्थी के मौके पर गौ-अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया था। गौशाला सचिव मुकेश सिगाड़ ने कहा कि गौशाला गांव से बाहर रहने वाले लोगों को भी अपनी जन्मभूमि से जोड़ रही है। इससे गांव और गौसेवा के प्रति उनका जुड़ाव बढ़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2381844


