जसरापुर में भैरुजी गोलियां बाबा का वार्षिक उत्सव:जागरण में गूंजे भजन, पूजा-पाठ के बाद भक्तों ने ली प्रसादी
जसरापुर में भैरुजी गोलियां बाबा का वार्षिक उत्सव:जागरण में गूंजे भजन, पूजा-पाठ के बाद भक्तों ने ली प्रसादी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम पंचायत की चनेजा की ढाणी में भैरुजी गोलियां बाबा का वार्षिक उत्सव मनाया गया। यह आयोजन भाद्रपद की छठ के मौके पर हुआ। इसमें जागरण और सवामणी का कार्यक्रम रखा गया। गुरुवार को भगत बनारीलाल चनेजा की देखरेख में यह कार्यक्रम हुआ। जसरापुर ग्राम पंचायत के सभी चनेजा परिवार ने इसमें सहयोग किया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-पाठ और बाबा की ज्योत के साथ महाआरती की गई।
महाआरती के बाद सवामणी की शुरुआत हुई। भैरुजी के 11 भोपा को भोजन कराया गया और दक्षिणा दी गई। इसके बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद खाया। मीनू अवाना और हीरालाल अवाना की पार्टी के गायक मन्नू सैनी रेवाड़ी और सविता चिड़ावा ने भजन गाए। उन्होंने भैरुजी महाराज के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। श्रद्धालुओं ने देर रात तक भजनों का खूब आनंद लिया।
इस मौके पर कई लोग मौजूद थे। इनमें रामकुमार चनेजा, रामेश्वर चनेजा, सूबेदार किशनलाल, पूर्व सरपंच जसराम चनेजा, प्रकाश ठेकेदार, चुन्नीलाल चनेजा, रोहतास चनेजा, श्रीराम चनेजा, भंवर चनेजा, जगमाल चनेजा, सुल्तान चनेजा, हरिराम सुमेर, राकेश चनेजा, सत्यवीर, ईश्वर, अशोक चनेजा और सुनील चनेजा शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2378961


