सड़क किनारे एक्सीडेंट हुई गाड़ी में मिला 45 किलो डोडा-पोस्त:आरोपी को दोस्त ने घर ले जाने के लिए दी थी कार; दोस्त फरार
सड़क किनारे एक्सीडेंट हुई गाड़ी में मिला 45 किलो डोडा-पोस्त:आरोपी को दोस्त ने घर ले जाने के लिए दी थी कार; दोस्त फरार
सीकर : सीकर में सड़क किनारे एक्सीडेंट हुई गाड़ी में 45 किलो डोडा-पोस्त मिला। नेछवा थाना पुलिस ने मौके से आरोपी रामस्वरूप सैन (19) उर्फ महावीर सैन निवासी नरसास को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके दोस्त ने गाड़ी घर पर ले जाने के लिए दी थी। अब पुलिस फरार दोस्त की तलाश कर रही है।
नेछवा थाना SHO रमेशचंद मीणा ने बताया- पुलिस टीम मंगलवार रात को रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुन्नी प्याऊ से नरसास जाने वाली सड़क पर रोड किनारे एक्सीडेंट हुई एक गाड़ी मिली। गाड़ी की ड्राइवर सीट पर एक आदमी बैठा हुआ मिला। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गाड़ी में बैठे युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम रामस्वरूप सैन बताया और कहा कि उसकी गाड़ी अनबैलेंस होकर पलटी खा गई।
2 प्लास्टिक के कट्टों में मिला डोडा पोस्त
पुलिस को रामस्वरूप की क्रेटा गाड़ी में 2 प्लास्टिक के कट्टे मिले। जब इन कट्टों की तलाशी ली गई तो उसमें डोडा पोस्त था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आरोपी रामस्वरूप का एक दोस्त रेस्टोरेंट चलाता है। रेस्टोरेंट चलाने वाले उस दोस्त ने ही गाड़ी रामस्वरूप को घर पर ले जाने के लिए दी थी, लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2376941


