गाडराटा में सुंदरदास मेले की तैयारी पर प्रशासन की बैठक:22 सितंबर से शुरू होगा लक्खी मेला, पानी-बिजली और सुरक्षा के निर्देश
गाडराटा में सुंदरदास मेले की तैयारी पर प्रशासन की बैठक:22 सितंबर से शुरू होगा लक्खी मेला, पानी-बिजली और सुरक्षा के निर्देश
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गाडराटा में सवाई सुंदरदास मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने एक बैठक की। ये तीन दिवसीय लक्खी मेला 22 सितंबर से शुरू होगा। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने की।
एसडीएम सुनील कुमार चौहान ने बताया- मेले से जुड़े सभी अधिकारियों को पानी, बिजली, गाड़ियों की व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं के लिए उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
गाडराटा का ये मेला दिन-रात चलता है। ये क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला है, इसलिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। मेले के दौरान बाबा सुंदरदास के मंदिर में पशुओं को बीमारियों से बचाने, बच्चों के जडूले उतारने और नवविवाहित जोड़ों की जात लगाने जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। यहां हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
मेले की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। 22 से 25 सितंबर तक मेला क्षेत्र और आसपास के चिन्हित स्थानों पर शराब के ठेके बंद रहेंगे।
इस मौके पर डीएसपी राजेंद्र सिंह बुरड़क, थानाधिकारी सत्यवीर सिंह, तहसीलदार सुभाषचंद्र, एसआई सुनील सैनी और महिपाल सिंह निर्वाण सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2377143


