[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं को नेतृत्व और नवाचार दिखाने का अवसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

युवाओं को नेतृत्व और नवाचार दिखाने का अवसर

युवाओं को नेतृत्व और नवाचार दिखाने का अवसर

सीकर : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नेतृत्व क्षमता, प्रतिभा और नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक की थीम विनिर्माण, उद्यमिता और हरित विकास रखी गई है। प्रथम चरण में विकसित भारत प्रश्नोत्तरी 17 अगस्त से 16 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर आयोजित हो रही है। चयनित प्रतिभागियों के लिए 5 से 19 अक्टूबर तक निबंध प्रतियोगिता होगी। इसके बाद जिला स्तर पर प्रस्तुति के लिए शीर्ष 50 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिनमें से दो प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चुने जाएंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक होगी। चयनित प्रतिभागी जनवरी 2027 में नई दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कलेक्टर ने युवाओं से विनिर्माण, उद्यमिता और हरित विकास से जुड़े अपने विचार एवं नवाचार प्रस्तुत करने की अपील की।

Related Articles