[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौत की पुलिया…!!! बसई पुलिया पर आए दिन हो रहे है हादसे, कई लोग गंवा चुके जान; ग्रामीण शिकायत कर थके, फिर भी प्रशासन बेखबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मौत की पुलिया…!!! बसई पुलिया पर आए दिन हो रहे है हादसे, कई लोग गंवा चुके जान; ग्रामीण शिकायत कर थके, फिर भी प्रशासन बेखबर

मौत की पुलिया...!!! बसई पुलिया पर आए दिन हो रहे है हादसे, कई लोग गंवा चुके जान; ग्रामीण शिकायत कर थके, फिर भी प्रशासन बेखबर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. अनिल शर्मा 

शिमला : बसई पुलिया अब लोगों के लिए सफर का रास्ता कम और मौत का रास्ता ज्यादा बनती जा रही है। पुलिया पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। सोमवार शाम को भी पुलिया पर गड्ढों से बचने के प्रयास में एक कार रॉन्ग साइड में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से कार की जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।पुलिया की सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। वाहन चालक एक गड्ढे से बचने के लिए दूसरी तरफ जाते हैं और सामने से आने वाले वाहन से टकराने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया पर वाहन चलाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से स्थिति और खतरनाक हो जाती है।

आए दिन हादसे, कई लोग बन चुके मौत का ग्रास

ग्रामीणों के मुताबिक बसई पुलिया पर लंबे समय से हादसे हो रहे हैं। कई वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं, वहीं दो-तीन लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसके बावजूद पुलिया की हालत में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि हर हादसे के बाद कुछ दिनों तक चर्चा होती है, लेकिन कुछ समय बीतते ही मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। नतीजा यह है कि पुलिया आज भी उसी बदहाल स्थिति में खड़ी है। लोगों का आरोप है कि पुलिया की समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय कई बार सिर्फ ऊपरी तौर पर गड्ढे भरने या मरम्मत की खानापूर्ति कर दी जाती है।

ग्रामीणों के अनुसार यह मरम्मत चार-पांच दिन भी नहीं टिकती और सड़क फिर उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो जाती है। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि बार-बार मरम्मत के बावजूद सड़क खराब हो रही है तो इसकी गुणवत्ता और निर्माण कार्य की तकनीकी जांच क्यों नहीं कराई जाती। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की बदहाली को लेकर संबंधित विभाग, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।

लोगों का कहना है कि पुलिया से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की खराब हालत केवल परेशानी नहीं बल्कि सीधा जान का खतरा है। आखिर प्रशासन इस पुलिया की सुध कब लेगा। जब पुलिया पर लगातार हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है, तो जिम्मेदार विभाग स्थायी समाधान के लिए कदम क्यों नहीं उठा रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिया का तकनीकी निरीक्षण कराकर गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क की स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए। साथ ही हादसों को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

Related Articles