लक्ष्मणगढ़ में दो दिन में दो मंदिरों को बनाया निशाना:एक मंदिर से चांदी का छत्र तो दूसरे से मुकुट, 3 छत्र और नगदी चोरी; लोगों में आक्रोश
लक्ष्मणगढ़ में दो दिन में दो मंदिरों को बनाया निशाना:एक मंदिर से चांदी का छत्र तो दूसरे से मुकुट, 3 छत्र और नगदी चोरी; लोगों में आक्रोश
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। अज्ञात चोरों ने लगातार दो दिन में दो मंदिरों को निशाना बनाकर चांदी के छत्र, मुकुट और नगदी चोरी कर ली। चोरी की दोनों घटनाओं के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की जा रही है।
कस्बे के भैरव भवानी चौक स्थित माताजी एवं भैरव मंदिर में सोमवार शाम अज्ञात चोर चांदी का छत्र चोरी कर ले गया। मंदिर के पुजारी श्रीकिशन ने बताया कि सोमवार शाम वे मंदिर में पूजा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक युवक मंदिर में आया और कहा कि वह यहां पाठ कर लेता है। पुजारी सामने स्थित भभूता सिद्ध महाराज के मंदिर में पूजा करने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो युवक और उसकी मोटरसाइकिल दोनों वहां नहीं दिखे। शक होने पर मंदिर में देखा तो माताजी की मूर्ति पर लगा चांदी का छत्र गायब मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। मंगलवार को पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
वहीं, मंगलवार को कस्बे के मोदी लिंक रोड स्थित बड़ के बालाजी मंदिर में भी दिनदहाड़े चोरी हो गई। मंदिर के पुजारी अनिल जालुका ने बताया कि वे सुबह करीब 11 बजे बाजार गए थे। करीब 12 बजे वापस लौटने पर मंदिर में चोरी का पता चला। चोर बालाजी की मूर्ति पर लगा चांदी का मुकुट, तीन चांदी के छत्र और करीब एक हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया।
दो दिन में लगातार दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं से श्रद्धालुओं और कस्बेवासियों में रोष है। लोगों ने पुलिस से दोनों घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुजारी के अनुसार बड़ के बालाजी मंदिर में इससे पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन उनका भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374586


