[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:हालत बिगड़ने पर जयपुर रेफर, गाडी को जब्त कर पुलिस जांच में जुटी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:हालत बिगड़ने पर जयपुर रेफर, गाडी को जब्त कर पुलिस जांच में जुटी

खेतड़ी में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:हालत बिगड़ने पर जयपुर रेफर, गाडी को जब्त कर पुलिस जांच में जुटी

खेतड़ी : खेतड़ी इलाके के बीलवा गांव के पास मंगलवार को कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बांकोटी निवासी ख्यालीराम पुत्र लक्ष्मण (35) अपनी बाइक से खेतड़ी की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ख्यालीराम सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। घायल ख्यालीराम को तुरंत खेतड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनका शुरुआती इलाज किया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर भेज दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही घायल के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस भी अस्पताल पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

Related Articles