[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव:महाआरती और भजन संध्या हुई; भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चिराना में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव:महाआरती और भजन संध्या हुई; भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

चिराना में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव:महाआरती और भजन संध्या हुई; भजन संध्या में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

चिराना : चिराना के सीकर रोड पर स्थित ऋण विमोचन गणेश एवं बालाजी मंदिर में दो दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव पूरा हो गया। यह महोत्सव गणेश सेवा समिति ने आयोजित किया था। रविवार शाम को पंडित आचार्य रवि कुमार पारीक के मंत्रों के साथ सर्व मंगल कामना हवन किया गया। ग्रामीणों ने हवन में आहुति डालीं। गणेश चतुर्थी के दिन सोमवार सुबह भगवान गणेश का दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान का सुंदर श्रृंगार किया गया और भक्तों ने दर्शन किए।

सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। इस बार मंदिर में मेहंदी बांटने का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया, जो देर शाम तक चला। इसके साथ ही प्रसाद भी बांटा गया। शाम को 21 दीपों से महाआरती की गई। रात में बाल कलाकार जानकी लाल और अजमेरी लाल और उनकी पार्टी ने एक से बढ़कर एक भजन गाए।

समिति ने आए हुए कलाकारों को दुपट्टा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के संरक्षक डॉ. राजेंद्र कुमावत, अध्यक्ष बजरंग लाल सैनी, डॉ. प्रताप राम कुमावत, कोषाध्यक्ष चेतन कुमावत, संतोष शर्मा, पुजारी चंद्रपाल शर्मा, अनिल बारी, मदन कुमावत, भवानी सिंह, अभिषेक, यशपाल कुमावत, राकेश कुमावत, कैलाश सैनी, सुरेंद्र कुमावत, संदीप सैनी और कृष्ण चौहान सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles