[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनिशा भार्गव को ‘साहित्य गौरव’ मानद उपाधि से सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अनिशा भार्गव को ‘साहित्य गौरव’ मानद उपाधि से सम्मानित

साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट लेखन के लिए मिला सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और उत्कृष्ट लेखन के लिए चूरू की साहित्यकार अनिशा भार्गव को ‘साहित्य गौरव’ मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित डॉ. जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान की ओर से प्रदान किया गया।

संस्थान की ओर से जारी सम्मान पत्र में अनिशा भार्गव की उत्कृष्ट लेखनी और निरंतर साहित्य साधना की सराहना की गई। सम्मान पत्र में कहा गया कि वर्तमान समय में जब मानवता और रिश्ते हाशिए पर जा रहे हैं, ऐसे दौर में साहित्य के माध्यम से समाज निर्माण की दिशा में अनिशा का योगदान सराहनीय है।

इस अवसर पर बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या, संस्थान के निदेशक नीतेश जोशी, अध्यक्ष सनत जैन, सचिव दिलीप पंचाक्षरी और कोषाध्यक्ष हितेश सोनी ने अनिशा भार्गव को शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर साहित्यिक योगदान, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

अनिशा भार्गव को ‘साहित्य गौरव’ मानद उपाधि मिलने पर चूरू के स्थानीय साहित्यकारों और गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Articles