[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर के सामने मृत पशु और गंदगी डालने से परेशान परिवार, घर छोड़ने को मजबूर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर के सामने मृत पशु और गंदगी डालने से परेशान परिवार, घर छोड़ने को मजबूर

टमकोर के वार्ड 3 में चार माह से समस्या का आरोप; आम रास्ते और बरसाती नाले पर अतिक्रमण की भी शिकायत

झुंझुनूं : टमकोर के वार्ड नंबर 3 स्थित गणगौर कुआं क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि, आम रास्ते और प्रवासी महाजनों की भूमि पर पिछले करीब चार माह से मृत पशु, बूचड़खाने का अपशिष्ट, मानवीय अपशिष्ट और अन्य गंदगी डाले जाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लगातार गंदगी डाले जाने से क्षेत्र में गंभीर दुर्गंध फैल रही है और परिवार के लिए घर में रहना मुश्किल हो गया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, इस संबंध में संबंधित लोगों को कई बार समझाइश की गई, लेकिन इसके बावजूद गंदगी डालने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। दुर्गंध और गंदगी से परेशान होकर शिकायतकर्ता को अपने बच्चों सहित घर छोड़कर अन्यत्र रहने की स्थिति बन गई है।

पहले भी दे चुके हैं शिकायत

शिकायतकर्ता ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन को पहले भी 8 जून और 18 जून 2026 को ज्ञापन दिया जा चुका है। इसके अलावा संपर्क पोर्टल और ग्राम प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी शिकायत की गई। आरोप है कि पूर्व में प्रशासनिक स्तर पर आदेश दिए जाने के बावजूद मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और समस्या बनी रही।

आम रास्ते और बरसाती नाले पर अतिक्रमण का आरोप

शिकायत में क्षेत्र में आम रास्ते और बरसाती नाले पर अतिक्रमण किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नाले और रास्ते को अवरुद्ध किए जाने से बारिश के दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो सकती है। वहीं प्रशासन द्वारा बनाई गई सड़क पर भी मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप लगाया गया है।

मौके का निरीक्षण और अतिक्रमण हटाने की मांग

शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल मौके का निरीक्षण करवाने, सार्वजनिक स्थान से मृत पशु एवं अन्य अपशिष्ट हटवाने, दोषियों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आम रास्ते और बरसाती नाले की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

साथ ही सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल करवाने और गंदगी से उत्पन्न स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी स्थिति की जांच करवाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले को केवल सफाई संबंधी शिकायत नहीं मानकर परिवार के स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए स्थायी समाधान करवाने की गुहार लगाई है।

Related Articles